भारतीय जीवन बीमा निगम एवं नवोदय समिति के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया

महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन, शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जीवन बीमा निगम और नवोदय समिति के संयुक्त तत्वाधान में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों की शिक्षिकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर वेद क्रिएटिव पब्लिक स्कूल, प्रेमवती कन्या विद्यालय, मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल और डीएवी स्कूल सहित कई शिक्षण संस्थानों की अध्यापिकाएं उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान भारतीय जीवन बीमा निगम गाजियाबाद-2 के सहायक प्रबंधक संजीव डूडेजा ने महिलाओं को बीमा से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीमा योजनाएं महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा और भविष्य को सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
कार्यक्रम संयोजक महेंद्र सिंह सैनी ने मुख्य अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। वहीं नवोदय समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठी ने महिलाओं के लिए विशेष गेम शो का आयोजन कराया, जिसमें महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और विभिन्न पुरस्कार भी जीते। इसके साथ ही आयोजित लकी ड्रा में बंपर प्राइस मोहिनी शर्मा ,ने प्रीति, रामा शर्मा, दीपिका सहित कई महिलाओं ने उपहार जीतकर खुशी व्यक्त की।
समारोह के दौरान विक्की सिंह, डोली  कर्दमबाल, पुष्पा शर्मा, उमा, टेरेसा तोमर, कमल, माला और रचना सहित कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विपिन कंसल, सत्यम सैनी, उमेश कुमार और शीतल कुमार का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें जागरूक और सशक्त बनाना भी रहा। समारोह में उपस्थित सभी महिलाओं ने इस पहल की सराहना की।

Post a Comment

0 Comments