नवोदय समिति के कार्यकर्ताओं ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
सामाजिक संस्था नवोदय युवा समिति के तत्वाधान में पौधारोपण किया गया जिसमें फलदार एवं छायादार वृक्षों के पौधे लगाए गए
रेलवे रोड पर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठी ने पौधारोपण करके प्रत्येक नागरिक को पौधारोपण करने के लिए जागरूक किया और एक पौधा जरूर लगाने का आह्वान किया संस्था के विनय शर्मा ,डोली कार्दंमवाल ,महेंद्र सिंह सैनी ,जतिन सिंह ,आदि ने पौधों के साथ के
जागरूकता मार्च निकालकर पौधारोपण करने के लिए जागरूक किया और प्रत्येक व्यक्ति से एक पौधा जरूर लगाने का आह्वान किया जागरूकता अभियान के तहत महेंद्र सिंह सैनी ने कहा कि आज वातावरण में बहुत अधिक गर्मी और पानी का जलस्तर नीचे जा रहा है जो एक समस्या बनता जा रहा है इसलिए प्रत्येक नागरिक को एक पौधा लगाना जरूरी है डोली ने पधारोपण करने के लिए प्रेरित किया नवोदय समिति के कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड पर पौधारोपण कर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए संदेश दिया
0 Comments