राजेंद्र सिंह राठी की रिपोर्ट
पिलखुआ
पिलखुवा के मोदीनगर रोड स्थित झोपड़ियों में लगी आग की चिंगारी ने सोमवार सुबह बड़ा हादसा कर दिया। सुबह करीब 8:30 बजे झोपड़ियों से निकली चिंगारी पास के एक गोदाम तक पहुंच गई, जिससे देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों में पूरा गोदाम जलकर राख हो गया,
जिससे लाखों रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के दौरान फायर विभाग के कर्मी विपिन कुमार घायल हो गए,
घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकार अनीता चौहान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्था संभाली और आसपास के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
0 Comments