युवा पीढ़ी को समाज के कार्यों में रुचि लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया... कुमार विश्वास
समाज के कार्य करने के लिए आगे आए युवा पीढ़ी .
प्रेमवती देवी लाला बालमुकुंद धर्मार्थ ट्रस्ट एवं प्रेमवती देवी मारवाड़ कन्या इंटर कॉलेज में मूर्ति अनावरण सभागार लोकार्पण करने पहुंचे कुमार विश्वास उन्होंने इस अवसर पर कहा कि युवा पीढ़ी को समाज के कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए
उन्होंने युवा पीढ़ी का आवाहन करते हुए कहा कि समाज को आगे ले जाने और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कार्यक्रमों का आयोजन करने की आवश्यकता है इस अवसर पर उन्होंने लाल बालमुकुंद गोयल की मूर्ति का अनावरण किया तथा विद्यालय प्रांगण में बनाए गए सभागार का लोकार्पण किया गया
इस अवसर पर कथा व्यास पंडित राजेंद्र प्रसाद , महंत नारायण गिरी महाराज, सांसद अतुल गर्ग, दिनेश गोयल, राजेंद्र अग्रवाल ,अतुल कुमार जैन, धर्मेश जोहार ,विभु बंसल, विद्याभूषण गोयल ,शशिकांत गोयल, मनीष कुमार गोयल ,विजय सिंघल ,राजीव कंसल आदि उपस्थित रहे इस अवसर पर शिक्षाविद डॉक्टर चंद्रपाल शर्मा ,प्रोफेसर वागीश दिनकर ,राजपाल शर्मा, डॉक्टर वर्तिका खंडेलवाल को शिक्षा विद सम्मान से सम्मानित किया गया बालमुकुंद धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा युग कवि डॉक्टर कुमार विश्वास को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया कुमार विश्वास को देखने और सुनने के लिए लोगों में उत्साह नजर आया कुमार विश्वास ने अपने पुराने साथियों को नाम से पुकार और उनकी सरहाना की इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम मैं छात्रों द्वारा किए गए प्रदर्शन पर उपस्थित लोगों ने खूब तालियां बजाकर प्रोत्साहित किया
0 Comments