नवोदय युवा समिति ने प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया
बाल दिवस के उपलक्ष में नवोदय युवा समिति द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता
बाल दिवस के उपलक्ष में मोहल्ला मंडी स्थित समिति कार्यालय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया छात्र-छात्राओं को रोड सेफ्टी की जागरूकता के उद्देश्य प्रश्नोत्तरी के माध्यम से सड़क सुरक्षा के प्रश्नों पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया कार्यक्रम के संयोजक राजेंद्र सिंह राठी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और यातायात नियमों के महत्व को समझना
प्रतियोगिता के प्रश्न मुख्य रूप से सड़क सुरक्षा के नियम ,सड़क पर सुरक्षित व्यवहार ,यातायात संकेत, हेलमेट पहनने के महत्व पर आधारित थे इस अवसर पर पृथ्वी ,आरोही ,वीर, विशाखा ,सुहाना ,रिया ,आयत ,हरीश और टिया आदि छात्रों ने अपनी सोच और निर्णय का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया इस मौके पर बतौर अतिथि पधारे अभिषेक अग्रवाल ने विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से समिति द्वारा आयोजित की गई प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि यह एक अच्छी पहल है ताकि बच्चों को यातायात से संबंधित नियमों के महत्व की जानकारी लगती है उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया प्रतियोगिता में डोली , विक्की सिंह,संजय अग्रवाल ,निर्मल शर्मा ,अमित मनोज शर्मा ,महेंद्र सिंह सैनी, जतिन की आदि का सहयोग रहा
0 Comments