शिविर में 80 यूनिट रक्तदान किया
 रोटरी क्लब पिलखुवा  एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वाधान में रेलवे रोड स्थित बाल मुकुंद धर्मशाला में वरदान चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से  रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया क्लब के अध्यक्ष गौरव  बिंदल ने बताया कि शिविर में 80 यूनिट रक्तदान किया गया इस मौके पर डॉक्टर अनिल अग्रवाल ने कहा कि रक्त की प्रत्येक बूंद अमूल्य होती है  हमारे द्वारा दान किए गए रक्त की एक-एक बूंद  किसी जरूरतमंद व्यक्ति को जीवन दान दे सकती  है इस मौके पर नितिन गोयल, राजीव मित्तल, सुधीर गोयल, प्रवीण गुप्ता, महेंद्र सिंह सैनी, कमल गोयल मोहित गर्ग आदि उपस्थित रहे