काफी देर तक लगा रहता है जाम
त्योहारों को देखते हुए बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की मांग
पिलखुआ
जवाहर बाजार और गांधी बाजार में बाजार में अतिक्रमण के कारण सड़क छोटी हो गई हैं जिसके चलते नगर के मुख्य बाजार में जाम की स्थिति बनी रहती है उधर त्योहारों के सीजन के चलते बाजार में बड़े वाहन आने के कारण जाम की स्थिति और बत्तर हो जाती है और जाम खुलने में काफी वक्त लग जाता हैं इस समस्या के समाधान के लिए क्षेत्रवासी प्रमोद कुमार प्रशासन का ध्यान इस और दिलाते हुए मांग की है कि त्योहारों को देखते हुए बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश पर कुछ समय के लिए रोक होनी चाहिए ताकि बाजार में जाम से होने वाली परेशानी से बचा जा सके आए दिन लोग जाम से परेशान रहते हैं
0 Comments