गणना फॉर्म भरने के लिए नवोदय समिति के कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं को जागरूक किया
विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एस आई आर) के अंतर्गत नवोदय युवा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा गणना फॉर्म भरकर जमा करने के लिए लोगों को घर जाकर जागरूक किया और निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठी ने मतदाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक मतदाता को बीएलओ द्वारा दो फॉर्म उपलब्ध कराए जाएंगे दोनों फार्म पर पासपोर्ट साइज फोटो लगाने है और दोनों फार्म पर सदस्य के स्वयं के हस्ताक्षर करने का ही प्रयास करें एक फॉर्म बी एल ओ साथ ले जाएंगे एक फॉर्म मतदाता के पास रहेगा जिस पर बीएलओ के हस्ताक्षर होंगे फार्म में दिए गए कॉलम में मोबाइल नंबर , जन्मतिथि और अपना मतदाता क्रमांक सही से भरे सभी मतदाताओं को फार्म जमा करना अनिवार्य है इसके लिए तारीख निश्चित है जल्द से जल्द अपना फार्म भरकर जमा करें
इस मौके पर ओम प्रकाश शर्मा, महेंद्र सिंह सैनी ,नरेंद्र टोंक, विक्की सिंह ,तरुण बंसल संजय अग्रवाल, आदि कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को गणना फॉर्म भरने के लिए प्रेरित किया मोहल्ला मंडी क्षेत्र, अशोक नगर ,रामपुराआदि क्षेत्रों में मतदाताओं को फॉर्म भरने के प्रति जागरूक किया तथा
विधान सभा निर्वाचक नामावलियों का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम (एस आई आर) के अंतर्गत प्रत्येक मतदाता को फॉर्म भरने के लिएजागरूक किया समिति द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से अभियान जारी रहेगा
0 Comments