नवोदय समिति के द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूकता रैली एवं एक दौड़ बेटियों के नाम का आयोजन कर मिशन शक्ति अभियान की जागरूकता का संदेश दिया
एक दर्जन से अधिक स्कूलों के छात्रों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया
आराध्या वेलफेयर एसोसिएशन ब्रिटिश इंस्टीट्यूट आदि संस्थाओं के द्वारा स्वागत किया गया
पिलखुआ
नवोदय युवा समिति के तत्वाधान में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली एक दौड़ बेटियों के नाम का आयोजन किया गया
नवोदय युवा समिति के तत्वाधान में गांधी बाजार स्थित किशनगंज से रैली का आयोजन किया गया जो मुख्य बाजारों से होते हुए सर्वोदय इंटर कॉलेज पर संपन्न हुई जागरूकता रैली एवं एक दौड़ बेटियों के नाम में बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक बढ़-चढ़कर भाग लिया इस मौके पर मिशन शक्ति अभियान की प्रभारी रेखा भदोरिया ने कहा कि योगी आदित्यनाथ की मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से है अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रम के तहत उन्होंने बेड टच और महिला सहायता एवं सुरक्षा चक्र की जानकारी दी
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारी मिशन शक्ति अभियान की उप निरीक्षक आशु चौधरी ने कहां की मिशन शक्ति अभियान का आयोजन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है इस अवसर पर उप निरीक्षक सुजाता ने कहा कि “महिला शक्ति किसी भी समाज की नींव होती है, और मिशन शक्ति के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि महिलाएं सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।” उमा भारती, हेमलता मैं छात्रों को अभियान के मुख्य बिंदुओं की जानकारी दी अतिथि के रूप में पधारे राजकुमार मिशन शक्ति उपनिरीक्षक ने साइबर क्राइम से बचाव और उसके प्रति सचेत रहने की जानकारी दी इस मौके पर आयोजित पोस्टर एवं स्वरूप प्रतियोगिता के श्रेष्ठ स्थान पाने वाले कोहिनूर पब्लिक स्कूल, नील गगन इंटरनेशनल स्कूल, प्रेमवती देवी मारवाड़ कन्या विद्यालय, उत्तम जूनियर हाई स्कूल, वेद क्रिएटिव पब्लिक स्कूल, के0एम0 एस इंटर कॉलेज ,मॉडर्न पब्लिक स्कूल, मिल्टन अकैडमी, सुपर पब्लिक स्कूल, डीएवी पब्लिक स्कूल ,महा सरस्वती जूनियर हाई स्कूल, आरडी पब्लिक स्कूल ,एसoएस oइंटर कॉलेज के विजेताओं को पुरस्कृत किया
एक दौड़ बेटियों के नाम के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया प्रतियोगियों नारी सुरक्षा , सम्मान और समानता के नारो से लिखे हुए पोस्टर के माध्यम से महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया और मिशन शक्ति अभियान के महत्व का संदेश दिया। समिति द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर उत्साह वर्धन किया।इस मौके पर समिति के महेंद्र सिंह सैनी उमेश शर्मा ,विक्की सिंह, ओम प्रकाश शर्मा, निर्मल शर्मा, ने मिशन शक्ति अभियान की टीम को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक संजीव शर्मा ने प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “हमारा उद्देश्य सिर्फ महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी और नेतृत्व के लिए तैयार करना है।” मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला हेल्प डेस्क, जागरूकता रैली, और आत्मरक्षा प्रशिक्षण जैसे कई कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त बन सकें
समिति अध्यक्ष राजेंद्र राठी ने अंत में कहा, “महिला सुरक्षा केवल पुलिस या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह पूरे समाज का कर्तव्य है। जब हर नागरिक इस दिशा में योगदान देगा, तभी सच्चे अर्थों में मिशन शक्ति सफल होगा।”
कार्यक्रम में इस मौके पर सोनिका त्यागी, राशि चौधरी ,डोलीकर्दमबल, पूनम शर्मा, सुमन रोहिल्ला ,पिंकी, सरीना, पूजा, वर्षा बेदी ,पूजा तोमर ,शिवानी सिंगल ,परी गोयल ,मीनू सरोज, पूजा शर्मा ,आदि का विशेष सहयोग रहा
0 Comments