नवोदय समिति के तत्वाधान में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत रंगोली पोस्टर बनाकर जागरूक किया

नवोदय समिति के द्वारा रंगोली व  पोस्टर  के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के महत्व का संदेश दिया 
 
मिशन शक्ति अभियान की प्रभारी रेखा भदोरिया की टीम को समिति ने सम्मानित किया 

नवोदय युवा समिति के तत्वाधान में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत  रंगोली व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया 
 नवोदय युवा समिति के तत्वाधान में रजनी विहार स्थित कोहिनूर जूनियर हाई  स्कूल में  रंगोली एवं पोस्टर के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया   इस मौके पर मिशन शक्ति अभियान की प्रभारी रेखा भदोरिया  ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  द्वारा निर्देशित मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से है अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को समर्पित कार्यक्रम के तहत    बेड टच और महिला सहायता नंबर 109 0109 8101 1 930 और 112 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों एवं सुरक्षा चक्र की जानकारी दी
 कार्यक्रम का संचालन  समिति अध्यक्ष राजेंद्र राठी द्वारा किया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारी मिशन शक्ति अभियान की उप निरीक्षक आशु चौधरी ने कहां की मिशन शक्ति अभियान का आयोजन  महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम है इस अवसर पर उप निरीक्षक सुजाता ने  कहा कि “महिला शक्ति किसी भी समाज की नींव होती है, और मिशन शक्ति के माध्यम से हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि महिलाएं सुरक्षित, आत्मनिर्भर और सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।” अतिथि के रूप में पधारे राजकुमार मिशन शक्ति  उपनिरीक्षक ने  रंगोली बनाने  वाली छात्राएं  निशा ,इकरा, सिद्धि ,वंशिका , जिया  को पुरस्कृत किया
 छात्रों रंगोली  पोस्टर  के माध्यम से मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया पोस्टरो पर नारी सुरक्षा  , सम्मान और समानता के नारो से लिखे  पोस्टर के माध्यम से  महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया और मिशन शक्ति अभियान के  महत्व का संदेश दिया।   कार्यक्रम में भाग लेने  वाली आराध्या ,आयुषी चौहान ,अंजलि ,अंशिका तोमर, अनुष्का ,छवि, गौरी ,इकरा, मानसी, मनु ,मानवी ,मोनिका, निशा, पलक राणा ,राधिका वर्मा आदि को   प्रमाण पत्र देकर  उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में  स्कूल की प्रधानाचार्य सुमन ठाकुर   ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के “मिशन शक्ति” अभियान की सराहना करते हुए कहा कि “उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। महिला पुलिस बल इस दिशा में अभूतपूर्व योगदान दे रहा है।”
कार्यक्रम के समापन पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें मिशन शक्ति अभियान  के माध्यम से  महिलाओं को जागरूक करने और अभियान के उद्देश्यो के अनुसार नारी सुरक्षा. सम्मान और महत्वपूर्ण महिला सहायता एवं सुरक्षा चक्र की जानकारी देने में अपनी भूमिका निभाने वाली  मिशन शक्ति अभियान की प्रभारी रेखा भदोरिया .उप निरीक्षक आशु चौधरी,सुजाता ,राजकुमार ,हेड कांस्टेबल हेमलता, कांस्टेबल सोनिया और बॉबी सहित महिला पुलिसकर्मियों और मिशन शक्ति अभियान की टीम  को समिति की ओर से प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
 इस मौके पर तुषार तोमर ने  प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि “हमारा उद्देश्य सिर्फ महिलाओं को सुरक्षित महसूस कराना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मविश्वासी और नेतृत्व के लिए तैयार करना है।”
समिति अध्यक्ष राजेंद्र राठी  ने अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “महिला सुरक्षा केवल पुलिस या सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह पूरे समाज का कर्तव्य है। जब हर नागरिक इस दिशा में योगदान देगा, तभी सच्चे अर्थों में मिशन शक्ति सफल होगा।”

Post a Comment

0 Comments