संस्कार भारती जनपद हापुड़ द्वारा भारत माता पूजन कार्यक्रम के तहत संस्कृति उत्सव मनाया गया

संस्कार भारती जनपद हापुड़ पिलखवा द्वारा भारत माता पूजन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया

  

 
 कला एवं संस्कृति को समर्पित संस्कार भारती जनपद हापुड़ पिलखुवा द्वारा भारत माता पूजन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया मोहल्ला कृष्णगंज में आयोजित कार्यक्रम में सर्व प्रथम भारत माता  के चित्र पर  पुष्प अर्पित करते हुए नमन किया गया इस मौके पर  नन्हे कलाकारों द्वारा रामायण का संपूर्ण चित्रण मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा बाल कलाकारों द्वारा  भगवान राम के जन्म से लेकर और अयोध्या वापसी  तक के बीच के संपूर्ण मुख्य बिंदुओं का वर्णन करते हुए नाटिका प्रस्तुत की गई जिसको देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साह आवर्धन किया इस अवसर पर संस्कार भारती के कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राठी महामंत्री विशाल कौशिक,सुनील गर्ग ,रजनीश सोमानी ,अशोक गोयल ने बाल कलाकारों को सम्मानित किया इस मौके पर संस्था के संस्थापक कला स साधक  बाबा योगेंद्र जी को काव्य पाठ द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए इस अवसर पर  अशोक गोयल ,बिना गोयल ,और डॉक्टर सतीश वर्धन द्वारा काव्य पाठ तथा ओम प्रकाश शर्मा द्वारा रामचरितमानस की चौपाइयों प्रस्तुत की गई  इस कार्यक्रम में संदीप गर्ग ,राहुल मित्तल, प्रदीप गोयल, अमित मित्तल, पूनम गर्ग, सुधा गुप्ता ,नितिन खुराना, बृजमोहन महेश्वरी ,प्रतीक गुप्ता, राम प्रकाश बंसल ,ब्रह्म प्रकाश गर्ग ,मनोज शर्मा ,नरेंद्र बंसल, उमा मित्तल, पवन मांगलिक, कमल कंसल ,प्रदीप सिंघल ,आदि का विशेष सहयोग रहा मार्गदर्शक के रूप में ज्ञान प्रकाश अग्रवाल ने कार्यक्रम के सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से कलाकारों को प्रोत्साहित करने का अवसर प्रदान होता है

Post a Comment

0 Comments