कला क्षेत्र में कार्य करने वाले सदस्यों को प्रांत की बैठक में सम्मानित किया गया
प्रांतीय अध्यक्ष ने प्रांत स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए कला क्षेत्र में काम करने वालों को प्रांत स्तरीय जिम्मेदारी सोपी गई
कला क्षेत्र को समर्पित अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती के प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई ख्याति प्राप्त कवि डॉo वागीश दिनकर को प्रांतीय अध्यक्ष बनाया गया और साहित्य क्षेत्र में काम करने वाले डॉoसतीश वर्धन को प्रांतीय साहित्य विभाग संयोजक तथा राजेंद्र सिंह राठी को प्रांतीय दृश्य कला टोली संयोजक बनाया गया इसके साथ अमित मित्तल को प्रांतीय सह कोष।ध्य , बीना गोयल ,प्रदीप सिंघल, प्रतीक गुप्ता को प्रांत मंत्री ओर प्रांत मातृशक्ति संयोजक डॉo शशी शर्मा हापुड को बनाया गया
संस्कार भारती मेरठ प्रांत की विशेष साधारण सभा एवं प्रबंधकारणी बैठक का आयोजन मुरादावाद में किया गया इस बैठक में क्षेत्र संगठन मंत्री विजय जी,एवं अखिल भारतीय सदस्य चेतन जोशी एवं राजेश रस्तौगी की गरिमामयी उपस्थित हुई जिसकी अध्यक्षता प्रांत के प्रांतीय अध्यक्ष प्रो० वागीश दिनकर तथा संचालन प्रांतीय महामंत्री इंद्रपाल शर्मा द्वारा किया गया ।
इस मौके पर प्रांत अध्यक्ष प्रो० वागीश दिनकर ने प्रांत की आगामी तीन वर्षों की कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें प्रांतीय महामंत्री इन्द्रपाल शर्मा, प्रान्तीय कोषाध्यक्ष - प्रेम प्रकाश अरोरा, प्रान्तीय सह कोषाध्यक्ष- अमित मित्तल, प्रांत मंत्री- वीना गोयल पिलखुआ (हापुड़ ), प्रदीप कुमार सिंघल - पिलखुवा ( हापुड़ ), प्रतीक गुप्ता - पिलखुआ ( हापुड़ ) , प्रान्त मातृ शक्ति संयोजिका डॉo शशि शर्मा हापुड़ ,साहित्य विभाग संयोजक डॉ० सतीश वर्धन पिलखुआ (हापुड़ )
मंचीय कला विभाग संयोजक - डॉ० लोकेश वत्स - देवबंद (सहारनपुर ), प्रान्त मंचीय कला टोली - भारत भूषण शर्मा - मेरठ आलोक कुमार- गाजियाबाद रुचि बलूनी - मेरठ
दृश्य कला विभाग संयोजक प्रवीण सैनी - मुजफ्फरनगर,
प्रान्त दृश्यकला टोली - डॉ० राकेश जैसवाल - मुरादाबाद महानगर , राजेंद्र सिंह राठी - पिलखुआ (हापुड ) ,डॉ० दिशा दिनेश - मेरठ
कला धरोहर विभाग संयोजक- शीलवर्धन मेरठ
प्रान्त कला धरोहर टोली राम किशोर मिश्र - चंदौसी (संभल ), एस.एन. शर्मा- चंदौसी ( सम्भल) सचिन सार्थक - रामपुर,
के नाम की घोषणा की गई । जिसका सारे सदन के द्वारा करतल ध्वनि के साथ स्वागत किया गया ।
इस मौके पर क्षेत्र संगठन मंत्री विजय जी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा कि पंच परिवर्तन ( कुटुम्ब प्रवोधन, सामाजिक समरसता, स्वदेशी जागरण, पर्यावरण की चिंता व नागरिक कर्तव्य ) के द्वारा हम अपने राष्ट्र को पुनः विश्व गुरु के गरिमामयी स्थान पर स्थापित कर सकते है ।
संवैधानिक पूर्णता - सदस्यता - प्रशिक्षण वर्ग, प्रवास योजना एवं अपना नियमित कार्य आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं जानकारी साझा करते हुए संस्कार भारती के नए स्वरूप में कार्य करने का आवाहन किया ।
प्रांतीय अध्यक्ष प्रो० वागीश दिनकर ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में केंद्रीय अधिकारी गण ,प्रांत के सभी कार्यकर्ताओं को उनके द्वारा किये जाने वाले संस्कार भारती के कार्य को निस्वार्थ भाव से - पूरी लगन से एवं पूर्ण निष्ठा से करने का आवाहन किया ।
बैठक के समापन पर प्रांतीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम आयोजक काव्य सौरभ जैमिनी तथा कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया नवनियुक्त पदाधिकारीयो को सम्मानित किया गया कार्यक्रम का समापन बदे मातरम के साथ हुआ
0 Comments