प्रधानमंत्री के रोड शो में पत्रकार का कैमरा चोरी का मामला प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचा

प्रधानमंत्री रोड शो में  फोटोग्राफर के कैमरा चोरी के समाधान न होने पर प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचा मामला 

प्रधानमंत्री को लिखे गए पत्र पर सर्वे

प्रधानमंत्री के रोड शो में कैमरा चोरी का मामला भारत सरकार प्रशासन विभाग के लोक शिकायत कार्यालय पहुंचा फोटोग्राफर राजेंद्र सिंह ने बताया 6 अप्रैल को गाजियाबाद में प्रधानमंत्री रोड शो के दौरान कवरेज करने गए  थे वहां कैमरा चोरी कर लिया गया था जिसकी जानकारी लिखित रूप में दी गई थी और 10 महीने बीतने के बाद भी  समाधान न होने पर भारत के प्रधानमंत्री और प्रदेश के  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर कैमरा चोरी का  समाधान कराने के गुहार लगाई इसके चलते प्रशासनिक विभाग लोक शिकायत कार्यालय भारत सरकार द्वारा  पत्र पर  घटना की फोन के द्वारा सर्वे जानकारी ली गई सर्वे अधिकारी विधि को राजेंद्र सिंह ने अवगत करते हुए बताया कि 6 अप्रैल को गाजियाबाद में प्रधानमंत्री रोड शो के कवरेज करने के  दौरान कैमरा चोरी हुआ था जिसकी सूचना संबंधित कोतवाली को दी गई थी 10 महीने  के बाद भी कोई संतोषजनक कार्रवाई नहीं होने पर प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर समाधान करने के गुहार लगाई है इस संबंध में सर्व अधिकारी ने आश्वासन दिया कि आपकी समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा आपकी शिकायत को  फॉरवर्ड किया जा रहा है

Post a Comment

0 Comments