नवोदय युवा समिति ने खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया

बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी हैं  प्रियंका गौड 
नवोदय समिति द्वारा प्रतिभा प्रोत्साहन सप्ताह  कार्यक्रम के चोंथे दिन खेल प्रतियोगिता   का आयोजन किया गया 
लूडो प्रतियोगिता में  हर्ष सैनी     ने बाजी  मारी
कैरम प्रतियोगिता में  हिमांशु ने विजय प्राप्त की


नवोदय युवा समिति द्वारा बाल विकास के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं को  प्रोत्साहित करने की दृष्टि से  प्रोत्साहन सप्ताह में  चोथे दिन तृप्ति पब्लिक  स्कूल में   खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया मंगलवार को  आयोजित खेल प्रतियोगिता में   हर्षसैनी,मनदीप,हिमांशु,तनिष्क,नंदिनी,स्पर्श ,आदित्य ,शादिल 
,प्रिंस, श्रेया आदि ने  भाग लिया    लूडो मे हर्ष सैनी ने प्रथम तनिष्क ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया   केरम मे हिमांशु ने  बाजी मारी  समिति के  राजेंद्र सिंह राठी ने छात्रों को प्रतीक चिन्ह ओर प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया  इस अवसर पर संस्था की ओर से      विद्यालय प्रधानाचार्य को आभार पर पत्र  भेंट किया गया इस  मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य  प्रियंका गौड ने  कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ  बच्चों के सर्वांगीण  विकास के लिए खेल भी जरूरी है इस तरह के आयोजन से छात्रों में छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने का अवसर प्राप्त होता है  और उनका मनोबल बढ़ता है    कार्यक्रम में मनोरमा रूहेला ,संजय अग्रवाल ,तरुण बंसल,जतिन, ऋतु  ,आदि का सहयोग रहा

Post a Comment

0 Comments