नवोदय युवा समिति द्वारा सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

हिंदी सुलेख प्रतियोगिता में तृप्ति शर्मा ने प्रथम  पुरस्कार जीता
नवोदय समिति द्वारा प्रतिभा प्रोत्साहन सप्ताह  कार्यक्रम के तीसरे दिन हिंदी सुलेख  प्रतियोगिता   का आयोजन किया गया 

नवोदय युवा समिति द्वारा बाल विकास के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं को  प्रोत्साहित करने की दृष्टि से  प्रतिभा प्रोत्साहन सप्ताह में  तीसरे दिन वेद क्रिएटिव पब्लिक  स्कूल में   हिंदी सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  प्रतियोगिता में  रजत प्रजापति, प्रिंस  परमार ,रघुवीर सिंह ,हर्षित तेवतिया, कृष्णा कश्यप ,अनन्या वशिष्ठ, भारती, तृप्ति शर्मा ,गौरी श्रेयांश गुप्ता आदि ने  भाग लिया   श्रेष्ठ स्थान के साथ तृप्ति शर्मा को प्रथम स्थान प्रदान करते हुए  समिति के सदस्य विक्की सिंह, अनुराधा गोयल ने प्रतीक चिन्ह ओर प्रशंसा पत्र देकर प्रोत्साहित किया
  इस अवसर पर संस्था की ओर से   ओम प्रकाश शर्मा महेंद्र सिंह सैनी राजेंद्र सिंह राठी  ने विद्यालय प्रधानाचार्य   स्वाति कंसल को आभार पर पत्र  भेंट किया गया   स्कूल के प्रबंधक विपिन कंसल ने इस अवसर पर संस्था द्वारा आयोजित सुलेख प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि हिंदी के प्रति रुचि जागृत करने के उद्देश्य से की गई प्रतियोगिता एक सराहनीय कदम है

Post a Comment

0 Comments