श्री गौ कृपा कथा के लिए कलश यात्रा
1100 कलश कथा स्थल पर स्थापित किए गए
श्री बालाजी गौ सेवा धाम के तत्वाधान में भारतीय देशी गोवंश सेवा सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति शहरी ,ग्रामीण क्षेत्र में जागरूकता हेतु सात दिवसीय श्री गौ कृपा कथा के आयोजन से पूर्व नगर में अव्यय कलश यात्रा निकाली गई जिसमें महिलाओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया कलश यात्रा रेलवे रोड से प्रारंभ होकर मंडी जवाहर बाजार गांधी बाजार से होते हुए कथा स्थल पर संपन्न हुई
श्री बालाजी गौ सेवा धाम के सदस्य अनुराग कुमार ने बताया कि आर एस गार्डन में कथा का आयोजन रहेगा और कथा स्थल पर 1100 कलश स्थापित किए जाएंगे कथा वाचक साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी श्री गौ कृपा कथा का गुणगान होगा कलश यात्रा में कलश यात्रा में सरोज देवी, मानसी मित्तल ,सुरेखा ,रेखा रानी, पुष्पा रानी ,कांत वर्मा पुष्पा शर्मा, सपना ,निकिता ,शिल्पी गोयल सहित सैकड़ो महिलाओं ने कलश यात्रा में भाग लिया इस मौके पर भोले राम , प्रदीप सिंघल, धीरज गर्ग, पवन मांगलिक, चेतन प्रकाश, दिनेश नामदेव, शिवम टोंक, राजेंद्र सिंह ,जय भगवान टोंक, प्रवीण कुमार गर्ग ,नरेंद्र गोयल, अशोक गोयल ,सुधीर गोयल ,अजय कुमार ,रामानंद गर्ग आदि उपस्थित रहे
0 Comments